एन आई एन,
पिथौरागढ़। वंदे मातरम अभियान के तहत एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने आज राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट, उच्च माध्यमिक विद्यालय डोडा, राजकीय इंटर कॉलेज जौलजीबी में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता कराई।

प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्र प्रेम , राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों के प्रति सम्मान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी की।