एन आई एन,

पिथौरागढ़।  प्राथमिक विद्यालय सैलोनी में शनिवार को सेवानिवृत्ति राजभाषा अधिकारी भुवन चंद्र जोशी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. आशा जोशी ने अपनी माता स्वर्गीय सरस्वती देवी, पिता स्वर्गीय पंडित भैरव दत्त जोशी की स्मृति में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली माही जोशी और शुभम जोशी को इजा बा छात्रवृत्ति प्रदान की। 

अन्य विद्यार्थियों को स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ ही खीर भोज का आयोजन किया गया। यह छात्रवृत्ति पिछले 18 वर्षों से दी जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp