एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के युवा आदेश कुमार का चयन सीडीएस में हो गया है। उन्होंने ओटीए एंट्री में ऑल इंडिया स्तर पर 232 वीं रैंक हासिल की है।
आदेश ने अपनी सफलता का श्रेय एसएसबी प्लस इंस्टीट्यूट तथा संस्थान के संस्थापक एवं मेंटर रवि महर को दिया है। रवि महर के नेतृत्व में यह संस्थान अब तक 10 सफल रिकमेंडेशन दे चुका है। आदेश की सफलता पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।