एन आई एन,
पिथौरागढ़। फुलदेई नाट्य दल समिति द्वारा थिएटर इन एजुकेशन अभियान के अंतर्गत एल डब्ल्यू एस भाटकोट में आयोजित सात दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आज प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यशाला में शामिल 14 छात्राओं को रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य अंजना दास ने कहा कि रंगमंच शिक्षा का सशक्त माध्यम है ,जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करता है।
कार्यशाला के निदेशक रोहित यादव ने 7 दिनों तक विद्यार्थियों को अभिनय की बारीकियां, मंच अनुशासन, शारीरिक एवं वाचक अभिव्यक्ति, विभिन्न थिएटर गेम्स के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला संचालन में वीरेंद्र वल्दिया का विशेष सहयोग रहा। सामाजिक कार्यकर्ता विप्लव शाह, रामदेव वर्मा , रोहित सोराड़ी ने प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये।