एन आई एन,

पिथौरागढ़। आईटीबीपी की 14 वीं वाहिनी ने जाजरदेवल परिसर में अपना 39 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। सहायक सेनानी डॉ. नवीन कुमार के नेतृत्व में निकाली गई भव्य परेड की सलामी कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा ने ली। 

उन्होंने अधिकारियों जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वाहिनी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें हिमवीर परिवार की महिलाओं और बच्चों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में उपसेनानी मुकेश कुमार मीणा, उपसेनानी बृजमोहन सिंह , सहायक सेनानी चंद्र सिंह धामी, डॉ. रिशु रंजन आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp