एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के जीआईसी परिसर में स्थित सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज की सुरक्षा दीवार बीती रात्रि ध्वस्त हो गई। दीवार का मलवा नजदीक बने मकान तक पहुंचने के साथ ही सड़क तक पहुंच गया। मलवा गिरने से सड़क ध्वस्त हो गई है।

पार्षद पुष्पा उप्रेती ने कहा कि दीवार टूटने से मकान के लिए खतरा बना हुआ है और धंसी हुई सड़क पर कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दीवार का पुनर्निर्माण करने और ध्वस्त सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp