एन आई एन,

पिथौरागढ़। शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज बास्ते में विधिक सेवा शिविर का आयोजन हुआ। प्राधिकरण सचिव मंजू देवी ने विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटना के दौरान घायल लोगों को यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से ₹25000 देने और पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने की जानकारी देते हुए लोगों से ऐसे मामलों में मानवीय संवेदना का परिचय देने का आह्वान किया।

इस संबंध में पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला जज ने बच्चों के साथ मिलकर परिसर में पौधे लगाए। प्रधानाचार्य किशोर चंद्र पाटनी ने जिला जज का आभार जताया। संचालन प्रवक्ता मोहन चन्द्र जोशी द्वारा किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp