एन आई एन,

पिथौरागढ़। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने वन विभाग और ब्यूरो ऑफ इंटरनेशनल नारकोटिक्स एंड लॉ एनफोर्समेंट अफेयर्स के साथ मिलकर अस्कोट वन्य जीव अभ्यारण फ्रंटलाइन कार्मिकों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें कर्मचारियों को क्षेत्र में अवैध शिकार करने वाले नेटवर्क की पहचान करने, मुजरिमों को पकड़ने और पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर उन्हें सजा दिलाने के लिए जरूरी प्राविधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में ट्रस्ट के सहायक प्रबंधक मुनेश सिंह तोमर, वरिष्ठ विश्लेषक प्रदीप्ति भारद्वाज ने कर्मचारियों को 2022 के संशोधन अधिनियम के साथ ही तकनीकी कौशल और कानूनी विशेषज्ञता की जानकारी दी। उपप्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp