एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। शुक्रवार को कनालीछीना थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालक शंकर राम को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है।
बलुवाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे विक्रम सिंह और दिनेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।