एन आई एन,

पिथौरागढ़। शुक्रवार को पिथौरागढ़ पुलिस को नशा उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता मिली। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने शनि मंदिर क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान दीपक जोशी उर्फ दीपू  चाऊमीन निवासी पांडेगांव नियर केदार कॉलोनी को 24.74 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह युवाओं को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्मैक बेचता था।

उसके पास से 3400 की नकदी भी बरामद हुई । पुलिस नशे के नेटवर्क का पता लगा रही है। नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp