एन आई एन,

पिथौरागढ़। नाचनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बार में शराब पीकर सोए व्यक्ति की संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई। थाना अध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर बार में पहुंचकर जांच की गई। धामी फल्याटी गांव निवासी 45 वर्षीय मनोहर सिंह का शव सोफे पर बाई करवट पड़ा मिला। मृतक का शरीर अकड़ा हुआ था।

शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पता चला है कि बीती रात उसने अत्यधिक शराब पी ली थी, बारिश के कारण वह घर नहीं गया और सोफे पर ही सो गया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे लेकिन पुलिस ने समझा कर पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp