एन आई एन,

पिथौरागढ़। फूलदेई नाट्य समिति द्वारा जीजीआईसी में आयोजित सात दिवसीय रंगमंच कार्यशाला आज संपन्न हुई। छात्रों को अभिनय ,संवाद , मंच अनुशासन , शारीरिक अभिव्यक्ति और रंगमंच की विभिन्न बारीकियां सिखाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य हंसा धामी ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रभावी सिद्ध होती है। 

शिक्षिका शहजादी गोसिया ने बच्चों के अनुशासन और मंचीय प्रस्तुति की प्रशंसा की। समिति के सचिव एवं कार्यशाला निर्देशक रोहित यादव ने कहा कि रंगमंच बच्चों के व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल , रचनात्मक और आत्मविश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के आयोजन में स्वर्गीय कर्नल रामदत्त जोशी की धर्मपत्नी दीपा जोशी ने विशेष सहयोग दिया । उन्होंने समापन पर सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साह बढ़ाया।



Share on Facebook Share on WhatsApp