एन आई एन,
पिथौरागढ़। एस आई आर के दूसरे चरण में पिथौरागढ़ विधानसभा में 30,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, तथा निर्वाचन विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि जिन बी एल ओ को इस बात के लिए रखा गया था कि वह मतदाताओं को 2003 की लिस्ट के आधार पर जोड़ेंगे।
इस आधार पर लगभग 5300 मतदाता ऐसे थे जो मैपिंग मेँ नही थे. लेकिन 22,500 ऐसे मतदाताओं को भी निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस दिए हैं जिनके नाम और जन्मतिथि में संशय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने इस पर भारी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अगर यही सब करना था तो बी एल ओ ने क्या काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही चुनाव होने हैं सरकार चाहती है कि वह अपने हिसाब से मतदाताओं को चुने। जिसे नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने 10 सदस्य टीम का चुनाव किया है. जो इन सब पर नजर रख रही है. और जो फाइनल लिस्ट होगी उस पर भी उनकी पूरी नजर रहेगी. कार्यक्रम में प्रयागराज, मुस्तकीम कुरैशी, शंकर लाल,सूरज वल्दिया,नरेश कुमार, रोहित बिष्ट , मन्नू ठकुराठी, मोहम्मद काशिफ, रहीम कुरैशी आदि उपस्थित रहे।