एन आई एन,
पिथौरागढ़। सुरभि सेवा समिति के तत्वाधान में पी टी पुनेठा, और द्रोपती पुनेठा ने अपनी पोती शांभवी पुनेठा के प्रथम जन्म दिवस पर आज राजकीय इंटर कॉलेज सल्ला चिंगरी की 21 छात्राओं को ₹500-500 की छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
अन्य छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन और फल बांटे गये। स्टेशनरी का वितरण भी कार्यक्रम में किया गया। पर्वतारोही विश्व देव पांडे , शुभम ने आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश मखोलिया, उपाध्यक्ष तुलसीदत्त भट्ट, सचिव मोहन पाठक, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश देवलाल , सदस्य एच एस चौहान, डॉ. तारा सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई। संचालन वरिष्ठ शिक्षक महेश चंद्र पांडे ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद भट्ट ने पुनेठा परिवार और समिति का आभार जताया।