एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में गरीब कैदियों के लिए आर्थिक योजना को लेकर गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पात्र बंदियों को समयबद्ध और प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में इस योजना से संबंधित कोई प्रकरण लंबित नहीं है। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कारागार, पुलिस अभियोजन विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।