एन आई एन,
पिथौरागढ़। में साइबर ठगी के मामले में साइबर सेल और कोतवाली बेरीनाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए म्यूल अकाउंट का संचालन करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी द्वारा गहन जांच पड़ताल के बाद पता लगाया कि जिले में दो ऐसे बैंक खाते हैं जिनका उपयोग साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की धनराशि के लेनदेन और उसे छुपाने के लिए किया जा रहा है।
एक खाते में करीब 12 लाख और दूसरे खाते में एक करोड़ से अधिक की धनराशि जमा हुई थी। इस मामले में पवन कुमार निवासी ग्राम पौंसा बेरीनाग, प्रियांशु कुमार निवासी जाड़ापानी तथा अमनदीप निवासी गणाई गंगोली का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रियांशु कुमार को हल्द्वानी और पवन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।