एन आई एन,
पिथौरागढ़। में उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासन ने जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती से रोक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज इस संबंध में बैठक ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक की सप्लाई चैन को तोड़ा जाए। डिस्ट्रीब्यूटर निर्माता और उपयोगकर्ता के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश उन्होंने दिए।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। कूड़ा प्रबंधन और निस्तारण के लिए उपयुक्त स्थल के चयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश भी उन्होंने दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को नियमित रूप से स्वछतम पोर्टल पर अपलोड किया जाए।