एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर कैंपस की स्टीम कोऑर्डिनेटर किरण बिष्ट और महाविद्यालय के विद्यार्थी कृष पांडे , मनीष नाथ , कनिष्का ठाकुर, प्रिंसी इजरवाल, प्रज्ञा जोशी को एआई आधारित स्टार्टअप परिकल्पना के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

यह सम्मान मिलने से परिसर परिवार में खुशी का माहौल है। परिसर के निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे, डॉ. डीके पांडे, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. कमलेश भाकुनी सहित तमाम लोगों ने पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp