एन आई एन,
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में बुधवार को कला वर्ग के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को संचालित पाठ्यक्रम , प्रवेश परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डॉक्टर हेमचंद पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रवेश संयोजक डॉक्टर पुष्पा पन्त जोशी ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी । डॉ.नीलाक्षी जोशी ,डॉ. खीमानंद बिनवाल ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के बारे में बताया।