एन आई एन,

पिथौरागढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आज जिला मुख्यालय में बैठक हुई। जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रकाश जोशी को जिला समन्वयक, देवकीनंदन कलखुड़िया को सह समन्वयक, रघुवर दत्त कापड़ी, गिरीश चंद्र पंत, लक्ष्मण नाथ गोस्वामी को कोऑर्डिनेटर, रेखा जोशी, बबीता कापड़ी को महिला समन्वयक ,राजेश्वरी और उमा जोशी को सदस्य, नीरज जोशी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। 

शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में हरिद्वार से आए प्रतिनिधि दिनेश चंद्र मैखुरी, डा. जय राम मोटलानी, प्रदीप कुमार साहू, गोपाल प्रसाद सोनी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp