एन आई एन,
पिथौरागढ़। थाना मुनस्यारी मोटर मार्ग में पातलथोड़ के पास 16 मई को हुई अर्टिगा कार दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दिए हैं।
इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी और पांच लोग घायल हो गए थे। जांच अधिकारी दुर्घटना के कारणों के साथ ही साथ भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी सुझाव भी अपनी रिपोर्ट में देंगे।