एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ कनार गांव में कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर चिकित्सा विभाग ने हेली से चिकित्सा टीम गांव भेजी। टीम ने गांव में 255 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरित की। चिकित्सा टीम में शामिल डॉ. आशु अवस्थी, डॉ. मृगांक शुक्ला ने 90 वर्ष से अधिक उम्र के दो बुजुर्ग मरीजों को उनके घर जाकर उपचार दिया।

चिकित्सा टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल के निर्देश पर गांव भेजी गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले में किसी को भी चिकित्सा सुविधा की कमी नहीं आने दी जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp