पिथौरागढ़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूनाकोट में बुधवार को छाता वितरण का कार्यक्रम हुआ। विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 150 छात्राओं को भाजपा नेता वीरेंद्र वल्दिया ने छाता वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कनक गैड़ा ने की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर जोशी, बागेश्वर बीजेपी प्रभारी बसंत जोशी , पार्षद ललित मोहन भट्ट , जिला उपाध्यक्ष महेश पाठक , पूर्व जिला मन्त्री योगेश चंद, मण्डल अध्यक्ष सुनील चंद, भाजपा नेता जीतेन्द्र नगरकोटी , कमलेश धारियाल, कृष्ण मनी भट्ट, नरेंद्र भट्ट सम्मिलित रहे।