एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने वाइब्रेट विलेज डोड़ा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। वाहिनी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस हलदार के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की।
लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता, संतुलित आहार, सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का महत्व बताया। ग्रामीणों ने शिविर आयोजन के लिए वाहिनी का आभार जताया।