एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष भटगांई ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जारी किए गए नोटिस , दावों तथा आपत्तियों पर हो रही सुनवाई का बूथ स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया ।उन्होंने मतदाताओं से वार्तालाप कर जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि कोई भी पात्र मतदाता न छूटे और कोई भी अपात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल न किया जाए। 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को स्पष्ट और पारदर्शी बनाना एसआईआर का उद्देश्य है। अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें और किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रई , लोक निर्माण विभाग, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना बूथ पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला अधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp