एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिक खंड का औचक निरिक्षण किया। स्टाफ की उपस्थिति जांच में पता चला कि कई कर्मचारी बिना अवकाश के अनुपस्थित हैं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
कार्यालय में अभिलेख एवं सामग्री अव्यवस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में खामियां पाई गई तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उप जिला अधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे।