एन आई एन,
पिथौरागढ़। में विद्यालय के उच्चीकरण की मांग को लेकर जाराजिबली के ग्रामीण दूसरे दिन भी आमरण अनशन में डटे रहे। बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवाओं ने कहा कि सरकार उन्हें पिछले 4 वर्षों से गुमराह कर रही है। पिछली बार आंदोलन इस आश्वासन पर तुड़वाया गया था कि 1 जुलाई से इंटरमीडिएट की कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
लेकिन शासन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि उन्हें रात भर मच्छर काट रहे हैं ,छत टपक रही है लेकिन यह परेशानी उन बच्चों की परेशानी के सामने कुछ नहीं है जिन्हें इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह धामी ने कहा कि इस बार बगैर शासनादेश के वे आमरण अनशन खत्म नहीं करेंगे।