एन आई एन,

पिथौरागढ़। मंगलवार को लक्ष्मण सिंह महर परिसर में स्व.सोबन सिंह जीना की जयंती मनाई गई। परिसर के निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे ने स्वर्गीय सोबन सिंह जीना के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर बीएड प्रशिक्षुओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

भाषण पोस्टर और सोबन सिंह जीना की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में कुलानुशासक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी , डांं. नीलाक्षी जोशी ,डॉ. ममता जोशी, डॉ. कौशल किशोर बिजल्वाण , डॉ मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp