एन आई एन,
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से प्रेम राम का गुम हुआ मोबाइल बरामद कर आज उन्हें लौटा दिया। कोतवाली के प्रभारी कैलाश चंद्र जोशी और कांस्टेबल श्रवण कुमार ने पोर्टल की मदद से मोबाइल का पता लगाया।
प्रेम राम ने मोबाइल फोन वापस मिलने पर पुलिस का आभार जताया है। पुलिस ने कहा है कि मोबाइल खोने पर घबराये नहीं तत्काल नजदीकी थाने में इसकी सूचना दें।