एन आई एन,
पिथौरागढ़। एनडीपीएस एक्ट में न्यायालय से दोषसिद्ध युवक दीपक सिंह बिष्ट निवासी पुलिस लाइन रोड को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोष सिद्ध के बाद अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
इस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने आज सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।