एन आई एन,

चंपावत। सर्विलांस सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने जिले से गुम हुए 12 मोबाइल फोन पीलीभीत, बिहार , दिनेशपुर , पिथौरागढ़, दिल्ली , कन्नौज, खटीमा से बरामद कर लिए। 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सोमवार को बनबसा थाने में संबंधित मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। अपने मोबाइल पाकर उनमे खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने पुलिस का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp