एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के दूरस्थ गांव रालम में पिछले कुछ दिनों से वायरल का प्रकोप फैला हुआ है। लोग सर्दी जुकाम बुखार की समस्या से पीड़ित है। क्षेत्र में चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं होने से ग्रामीण खासे परेशान है जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने आज तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में अविलंब स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रालम गांव को जोड़ने वाला मोटर पुल अधूरा पड़ा है।
इसे 4 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने पुल का निर्माण शीघ्र पूरा नहीं कराया जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान सरपंच बहादुर बगरी, दीपक बगरी, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।