एन आई एन,
पिथौरागढ़। प्रसिद्ध बेरीनाग नाग देवता मंदिर परिसर में रविवार से दस दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नाग देवता मंदिर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सभासद आशा भैसोड़ा ने किया।
दस दिवसीय कथा का वाचन कथा व्यास राजेश पंत कर रहे हैं। प्रथम दिवस उन्होंने श्रीमद् देवी भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से धर्म, भक्ति और संस्कारों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान पूर्व कैप्टन बहादुर सिंह रौतेला, भीम सिंह भंडारी, लाल सिंह बाफिला और जीवन सिंह रावत हैं।