एन आई एन,
पिथौरागढ़। सोरघाटी का प्रसिद्ध मोस्टामानू मेला इस वर्ष 6 दिन का होगा। मेला आयोजन की तैयारी शुरू हो गई हैं। रविवार को मेला समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की रूपरेखा तय की गई और तय किया गया कि स्थानीय गांव की महिलाओं की भव्य कलश यात्रा शुभारंभ अवसर पर निकाली जाएगी।
कार्यक्रम आयोजन के लिए सांस्कृतिक दल और स्थानीय विद्यालयों को आमंत्रित किया जाएगा। मेले में खेल गतिविधियों का भी आयोजन होगा। मेले में आयोजित होने वाली गतिविधियों के लिए समितियां गठित की जाएगी। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मेला संयोजक वीरेंद्र सिंह बोहरा ,जसवंत सिंह बिष्ट गुलाब सिंह बिष्ट प्रकाश चंद्र पाटनी, पंकज सिंह बिष्ट महेश बिष्ट पूरन चंद्र पाटनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।