एन आई एन,
पिथौरागढ़। सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद विप्लव भट्ट को शैक्षिक और सामाजिक योगदान के लिए भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित समन्वय एवं विकास सम्मेलन में सम्मानित किया गया। विप्लव लंबे समय से नन्ही चौपाल के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल मनोविज्ञान बाल विज्ञान आधारित गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं।
उन्हें यह सम्मान मिलने पर एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर कुमार पंत वाणी समाचार के कपिल भट्ट समाजसेवी गीतांजलि बिष्ट, कविता वल्दिया भाव राग ताल एकेडमी के कैलाश कुमार अभिलाषा अकादमी के प्रबंधक चंचल सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।