एन आई एन,
चम्पावत। जनपद के पंचेश्वर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा एसएसबी कैंप से करीब दो किलोमीटर आगे हुआ। सूचना मिलने पर एसएसबी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार स्कूटी में दो लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति को एसएसबी टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि दूसरा व्यक्ति स्वयं ही खाई से ऊपर आ गया था। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
घटना में ध्रुव जोशी और यामिनी पांडे, दोनों निवासी लोहाघाट, शामिल थे। दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस और एसएसबी द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा स्कूटी को खाई से निकालने का प्रयास जारी था।