एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के बेरीनाग नगर पालिका क्षेत्र की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की तथा शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से दूरभाष पर बातचीत की।
मंत्री द्वारा मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। इस दौरान विधायक फकीर राम टम्टा, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।