पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के ट्रायल सोमवार से शुरू होंगे। 14 से 23 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं के लिए आयोजित होने वाले ट्रायल के माध्यम से 100 बालक और 100 बालिकाओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा।

चयनित बालक बालिकाओं को ₹2000 प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति और खेल किट खरीद के लिए ₹10000 की धनराशि एक मुश्त दी जाएगी। जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि विकासखंड बिण और नगर निगम क्षेत्र के ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में, विकासखंड मूनाकोट के ट्रायल झोलखेत मैदान में, कनालीछीना के ट्रायल पॉलिटेक्निक खेल मैदान में, डीडीहाट के ट्रायल राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान में, बेरीनाग के ट्रायल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान में, गंगोलीहाट के ट्रायल महाकाली राजकीय इंटर कॉलेज में, धारचूला के ट्रायल जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में तथा मुनस्यारी के ट्रायल जोहार खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp