एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वड्डा क्षेत्र से फखरुद्दीन निवासी मोतीपुर बहराइच को 6.60 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा फखरुद्दीन से पूछताछ कर नशे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।