एन आई एन,

पिथौरागढ़। एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने आज सीमा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज डुंगराकोट में  सात दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कमांडेंट महेंद्र प्रताप के दिशा निर्देशन में सहायक कमांडेंट नीरज चौहान के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में युवाओं को कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी दी जायेगी।

प्रशिक्षण में 45 छात्र छात्राएं भागीदारी कर रहे हैं। प्रशिक्षण को संपन्न कराने में प्रधानाचार्य एन एस कोहली और विद्यालय के शिक्षक सहयोग दे रहे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp