एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के विभिन्न उपकेंद्रों में शनिवार को स्तनपान सप्ताह की शुरुआत हुई। गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए स्तनपान के तरीके, इससे शिशु और मां को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिशु के जन्म के 1 घंटे के भीतर मां का पहला गाढे दूध से होने वाले विशेष लाभ की जानकारी महिलाओं को दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि स्तनपान सप्ताह 7 अगस्त तक चलेगा। विभिन्न केन्द्रों में 265 धात्री महिला और 195 गर्भवती महिलाओं ने जानकारियां ली।



Share on Facebook Share on WhatsApp