एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों से अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक संचालित होने वाले इस राष्ट्रीय अभियान के दौरान अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया जाए।  उन्होंने कहा कि जनपद में तिरंगा रैली, तिरंगा साइकिल एवं बाइक रैली, देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिताएं, सार्वजनिक एवं शासकीय भवनों की तिरंगा थीम पर सजावट, तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।



Share on Facebook Share on WhatsApp