एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए । पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों कर्मचारियों की समस्या सुनी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया।

उन्होंने डिजिटल पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने , सीएम हेल्पलाइन, सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने, सीसीटीएनएस की गुणवत्ता एवं समयबद्ध अपडेट करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के एस रावत , नरेश चंद्र ज़खमोला आदि मौजूद रहे।