एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसएसबी की 55 वीं वाहिनी ने आज भारत नेपाल सीमा पर स्थित ध्याण गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। वाहिनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस हलदार के नेतृत्व में 32 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

साथ ही निशुल्क दवाई बांटी गई। लोगों को इस मौसम में संतुलित आहार, सुरक्षित पेयजल और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बताया गया। ग्रामीणों ने शिविर आयोजन के लिए 55 वी वाहिनी का आभार जताया।