एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसएसबी की 55वीं वाहिनी में आज सेवाकाल पूरा करने वाले उप निरीक्षक बृजपाल सिंह कुशवाहा, उप निरीक्षक उत्तम सिंह कोरंगा, सहायक उप निरीक्षक रुसविंदर सिंह को विदाई दी गई। कमांडेंट महेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तीनों अधिकारियों को समर्पित सेवा काल के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान उप निरीक्षक बृजपाल सिंह कुशवाहा और उत्तम सिंह कोरंगा को उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए महानिदेशक द्वारा प्रदत्त प्रशंसा पत्र से अलंकृत किया गया। सेवानिवृत अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सहकर्मियों का आभार जताया।