एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग की शोधार्थी डॉ. मेघा आगरी ने भौतिक विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वह अपने गांव चौखूना की पहली महिला हैं, जिन्हें पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं प्राचार्य डॉक्टर एल. पी. वर्मा के निर्देशन में इफेक्ट ऑफ द मैग्नेटिक फील्ड ऑफ़ द सन इन अवर एटमॉस्फेयर विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया।

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर प्रोफेसर पी एस बिष्ट, डॉ. फूलोरिया , प्रोफेसर यादव, प्रोफेसर जगत सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। मेघा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता हेमा आगरी, पिता गिरीश सिंह आगरी, पति विपिन कुमार, ससुर भूपेंद्र प्रसाद, सास रेखा चंदेला के सहयोग को दिया है।