एन आई एन,
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट न्यायालय ने अवैध शराब के साथ पकड़े गए हरियाणा निवासी रवि बोहरा और नवीन को एक-एक वर्ष के कठोर कारावास और 5.27 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
दोनों लोगों को 23 सितंबर 2022 को पनार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश पांडे ने अवैध शराब के साथ पकड़ा था। इस मामले में पैरवी अभियोजन अधिकारी शोभित शर्मा ने की।