एन आई एन,
पिथौरागढ़। आईटीबीपी के शहीद जवान हरीश सिंह धामी को आज राजकीय इंटर कॉलेज धारचूला में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 14 वीं वाहिनी के कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर शहीद जवान की धर्मपत्नी को सम्मानित किया गया। जवान हरीश ने वर्ष 2019 में रिलकोट में प्रतिकूल मौसम के दौरान अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए शहादत दी थी।