एन आई एन,

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैरोली ग्राम पंचायत और बड़पास में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग नवनिर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 3.89 करोड़ के सापेक्ष 1.87 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। 

मार्गो का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। गांव तक सड़क पहुंच जाने से स्थानीय सब्जियों व फलों को बाजार मिलेगा, साथ ही गांवों से पलायन भी रूकेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष का कार्य शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp