एन आई एन,

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में रात्रि गश्त करने वाले होमगार्ड जवानों के साथ मारपीट अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने आज चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

बताया गया कि बीती रात्रि लगभग 11:00 बजे दो व्यक्ति सड़क में घूम रहे थे। जवानों ने उन्हें अनावश्यक न घूमने और घर जाने को कहा। इसी दौरान पास के वैभव विशाल होटल के स्वामी मोहित शाह, करण सिंह भंडारी भी मौके पर आ गये। दो अज्ञात सहित चारों लोगों ने जवानों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp